Mini Computer Examples, Images definition [2022] | मिनी कंप्यूटर

Mini Computer Examples, Images definition [2022] | मिनी कंप्यूटर

इस पोस्ट हमने आपको बताया हैं कि Mini Computer क्या है, मिनी कंप्यूटर को किसने और कब बनाया, मिनी कंप्यूटर के प्रकार, मिनी कंप्यूटर की विशेषतायें, मिनी कंप्यूटर का उपयोग कहाँ किया जाता है तथा मिनी कंप्यूटर के फायदे और नुकसान क्या है.

एक मिनी कंप्यूटर एक प्रकार का कंप्यूटर है जिसमें एक बड़े कंप्यूटर की अधिकांश विशेषताएं और क्षमताएं होती हैं लेकिन यह आकार में छोटा होता है.

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण (Example of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण निचे दिए गये  हैं –

  • IBM’s AS/400e,
  • Honeywell200,
  • TI-990
  • Control Data’s CDC 160A And CDC 1700
  • Interdata 7/32 And 8/32
  • Apple Mac Mini

मिनी कंप्यूटर की विशेषतायें (Feature of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर की कुछ प्रमुख विशेषतायें निचे दिए गये हैं –

  • मिनी कंप्यूटर एक मध्यम आकार के कंप्यूटर होते हैं. मेनफ़्रेम और सुपर कंप्यूटर की तुलना में छोटा और माइक्रो कंप्यूटर से बड़ा होता है.
  • माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में मिनी कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता अधिक होती है.
  • मिनी कंप्यूटर का उपयोग अधिकतर छोटे संगठनों में किया जाता है.
  • मिनी कंप्यूटर Multi Tasking होते हैं, यह एक साथ में अनेक कार्यों को कर सकते हैं.
  • Multi Tasking के साथ – साथ मिनी कंप्यूटर Multi Processing होते हैं, इनमें दो या दो से अधिक प्रोसेसर होते हैं इसलिए एक समय में कई यूजर मिनी कंप्यूटर पर काम कर सकते हैं.

मिनी कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है, इसके कुछ प्रमुख उपयोग निचे दिए गये हैं-

  • वैज्ञानिक गणनाओं में भी मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है.
  • मिनी कंप्यूटर का उपयोग बिज़नस में Accounting में किया जाता है.
  • इनका उपयोग फाइल, डेटाबेस, इन्वेंटरी आदि के प्रबंधन में किया जाता है.
  • विभिन्न विभागों में मेनफ़्रेम कंप्यूटर के Workload को कम करने के लिए मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है.
  • राजमर्रा के कामों जैसे कि विडियो एडिटिंग, गेमिंग, तथा अन्य कंप्यूटिंग कार्यों आदि में भी मिनी कंप्यूटर इस्तेमाल किये जाते हैं.
तो ये थी जानकारी मिनी कंप्यूटर उपयोग की आगे अब जानेंगे की मिनी कंप्यूटर क्या फायदे और नुकसान हैं – 

मिनी कंप्यूटर के फायदे (Advantage of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर के कुछ फायदे निचे दिए गये हैं –

  • माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में मिनी कंप्यूटर अधिक तेज और विश्वशनीय होते हैं.
  • मेनफ़्रेम कंप्यूटर की तुलना में इनकी कीमत बहुत कम होती है.
  • मिनी कंप्यूटर कम बिजली की खपत करते हैं.
  • मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल करना आसान है, कोई भी व्यक्ति थोड़े बहुत प्रिक्षिक्षण के द्वारा मिनी कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकता है.
  • मिनी कंप्यूटर आकार में छोटे होते हैं, इसलिए इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान में रखना आसान है.

मिनी कंप्यूटर के नुकसान (Disadvantage of Mini Computer in Hindi)

मिनी कंप्यूटर के कुछ नुकसान निचे दिए गये  हैं –

  • हालाँकि मिनी कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर से सस्ते होते हैं लेकिन इतने सस्ते भी नहीं होते हैं कि एक सामान्य आय वाला यूजर आसानी से इन्हें खरीद सके.
  • मिनी कंप्यूटर में कीबोर्ड छोटा होता है, इसलिए टाइपिंग करने में समस्या हो सकती है.
  • कुछ मिनी कंप्यूटर बिना USB पोर्ट के आते हैं.
  • मिनी कंप्यूटर में CD और DVD ड्राइव नहीं होते हैं.
तो यहाँ हमने मिनी कंप्यूटर के क्या फायदे और नुकसान को जाना आगे अब हम मिनी कंप्यूटर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के बारे में जानेगे जो की कई बार प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं –

मिनीकंप्यूटर विकिपीडिया क्या है?

एक मिनीकंप्यूटर, या बोलचाल की भाषा में मिनी, छोटे सामान्य प्रयोजन के कंप्यूटरों का एक वर्ग है जो 1960 के दशक के मध्य में विकसित हुआ और आईबीएम और इसके प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्धियों से मेनफ्रेम और मध्यम आकार के कंप्यूटरों की तुलना में बहुत कम बेचा गया ।

मिनीकंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?

सीमोर क्रे को सुपर कंप्यूटर बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उन्होंने सीडीसी 160 को भी डिजाइन किया, जो पहले मिनी कंप्यूटरों में से एक था।

मिनी कंप्यूटर किसका अंग है?

मिनी कम्प्यूटर प्रचलित डाटा प्रोसेसिंग सिस्टम (Data Processing Systems) हैं। मिनी कम्प्यूटर मुलत: एक माध्यम आकार का कम्प्यूटर है।

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण कौन – कौन से हैं?

मिनी कंप्यूटर के कुछ उदाहरण Apple Mac mini, IBM’s AS/400e, Honeywell200 आदि हैं.

विश्व का पहला मिनी कंप्यूटर कौन सा था?

अगस्त 1965 में, DEC ने PDP-8 की घोषणा की थी, जिसमें 12-बिट के शब्द लंबाई का उपयोग किया गया था और इसकी लागत $18,000 थी। यह छोटा, सस्ता कंप्यूटर सिस्टम अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए उपयुक्त था और पहला मिनीकंप्यूटर बन गया।

FAQs 

1.मिनी कंप्यूटर पर कितने व्यक्ति एक साथ कार्य कर सकते हैं?

उत्तर- मिनी कंप्यूटर में एक साथ अधिकतम 200 लोग कार्य कर सकते हैं.

2.दुनिया के पहले मिनी कंप्यूटर का नाम क्या है?

उत्तर- दुनिया का पहला मिनी कंप्यूटर PAP 1 (Programmable Data Processor 1) था, जिसे कि IBM ने 1960 के दशक में बनाया था.

3.मिनी कंप्यूटर का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर- मिनी कंप्यूटर को Mid Range Computer या माध्यम आकार के कंप्यूटर भी कहा जाता है.

4.मिनी कंप्यूटर क्या है?

उत्तर- मिनी कंप्यूटर मध्यम आकार का कंप्यूटर होता है जिसमें सामान्य कंप्यूटर की सभी विशेषताएं शामिल होती है

5.मिनी कंप्यूटर का निर्माण कब हुआ?

उत्तर- 1958 ई. में डिजिटल इक्वीपमेन्ट कंपनी से प्रथम मिनी कंप्यूटर पी.डी.पी-8 आया। 1969 ई

6.मिनी कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- मिनी कंप्यूटर के प्रकार हैं- टैबलेट पीसी, डेस्कटॉप मिनी कंप्यूटर, सेल फोन, नोटबुक, हाई-एंड एमपी 3 प्लेयर आदि।

Leave a Comment