पॉवर पॉइण्ट की 6 विशेषताएँ | 6 Features of Power Point
पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने के लिए एक एप्लीकेशन है जो एक प्रस्तुति को प्रदर्शित करने के लिए चार्ट और इमेजेज का स्लाइड शो बनाता है। आज के इस पोस्ट में हम पॉवर पॉइण्ट की विशेषताएँ को जानेंगे |
यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसकी सहायता से आप एक बहुत अच्छी पावरफुल और अट्रैक्टिव प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। पॉवर पॉइंट को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डेवलप किया गया है।
पॉवर पॉइण्ट की मुख्य विशेषताएँ-(features of power point)
- स्लाइड ट्रॉजिशन (Slide Transition)
- एनीमेशन प्रभाव (Animation Effects)
- स्लाइड टाइटल (Slide Title)
- सब टाइटल (Sub Title)
- नोट्स पेजेज (Notes Pages)
- स्लाइड पेन (Slide Pan)
1. स्लाइड ट्रॉजिशन (Slide Transition)-जब प्रजेन्टेशन देते समय एक स्लाइड के बाद दूसरी स्लाइड आती हैतो उसके प्रकट होने के तरीके को स्लाइड ट्रांजिशन कहते हैं
2.एनीमेशन प्रभाव (Animation Effects)-किसी स्लाइड के विभिन्न तत्त्वों का उस स्लाइड पर प्रकट होना या कोई हलचल या ध्वनि करना एनीमेशन प्रभाव कहलाता है
3. स्लाइड टाइटल (Slide Title)- किसी स्लाइड को पहचानने के लिए उस स्लाइड का एक अपना नाम होता है जिसे स्लाइड टाइटल कहते हैं
4. सब टाइटल (Sub Title) – किसी टाइटल के अन्दर प्रयोग किए जाने वाले टाइटल जो किसी स्लाइड | डेटा का संक्षेप में वर्णन करें, सब-टाइटल कहलाता हैसब-टाइटल, किसी स्लाइड डेटा के केन्द्र बिन्दु पर प्रकाश डालता है अर्थात् केन्द्र बिन्दु के बारे में बताता है
5. नोट्स पेजेज (Notes Pages)-यह View मेन्यू में उपलब्ध होता है। इसका प्रयोग किसी प्रस्तुतकर्ता के लिए स्पीकर को नोट के डालने और उसे सम्पादित (Edit) करने के लिए करते हैं।
6. स्लाइड पेन (Slide Pan)- कार्य क्षेत्र जिसमें स्लाइड में सब कुछ लिखा जाता है और उसे आवश्यकता अनुसार सम्पादित किया जाता हैवह स्लाइड पेन कहलाता है।
पावर प्वाइण्ट व्यूज (Power Point Views) पावर पॉइण्ड में स्लाइडों में सूचनाएँ भरने, सम्पादित करने तथा उन्हें देखने की कई विधियाँ होती है, जिन्हें व्यू कहा जाता है। इनके द्वारा स्लाइडो में टेक्स्ट भरने, सम्पादित करने तथा उनको सही क्रम देने में बहुत सहायता मिलती है
पावर पॉइण्ट में निम्नलिखित व्यू होते हैं-
1. सामान्य व्यू (Normal View)-इस व्यू में आप पॉइण्ट की स्लाइडों पर लगभग सभी क्रियाएँ कर सकते हैं। इसमें पॉवर पॉइण्ट की विण्डो को तीन भागों में बाँटकर दिखाया जाता है, जिन्हें पेन (Pane) कहते हैंइसके बाएँ भाग को स्लाइड पेन (Slide pane) कहा जाता है।
इसमें दो टैव होते हैं। Outline और Slides
(i) आउटलाइन (Outline)-टैबशीट में आप प्रत्येक स्लाइड की Outline देख सकते हैं, जिसमें स्लाइड का शीर्षक और मुख्य विन्दु शामिल होते हैंइस टैवशीट में टेक्स्ट पर कार्य करना अर्थात् टेक्स्ट टाइप करना, सुधारना, पंक्तियों को व्यवस्थित करना आदि सरल होता है |
(ii) स्लाइड्स (Slides)-टैबशीट में सभी स्लाइड छोटे आकार में दिखाई देती है। इसमें क्लिक करके आप किसी स्लाइड को बड़े आकार में देख सकते हैंइस व्यू के दाएँ ऊपरी भाग में कोई चुनी हुई स्लाइड या वर्तमान स्लाइड अपनी सभी विशेषताओं के साथ बड़े आकार में दिखाई देती है। स्लाइड के इस भाग में चित्रों, रंगों आदि पर कार्य किया जाता है।
2. स्लाइड सॉर्टर व्यू (Slide Sorter View)-में आप प्रेजेन्टेशन की सभी स्लाइडों को एक साथ छोटे रूप में देख सकते हैं, जिसमें सभी टेक्स्ट तथा चित्र (Graphics) भी दिखाए जाते हैंस्लाइड सॉर्टर व्यू में आप अपनी स्लाइडों को अपनी इच्छानुसार किसी भी क्रम में लगा सकते हैं।
3. स्लाइड शो व्यू (Slide Show View) इस-व्यू में पावर पॉइण्ट के अन्य सभी तत्वों को गायब करके एक बार में केवल एक स्लाइट् को पूरी स्क्रीन में उसके पूर्ण रूप में दिखाया जाता है। इस व्यू में स्लाइडों को एक करके निर्धारित क्रम में उनके लिए तय किए गए सभी प्रभावों के साथ देखा जा सकता है।
इन्हें भी जाने
एमएस पॉवर पॉइण्ट में प्रेजेन्टेशन फाइल का फॉर्मेट PPT या PPtx होता है। ट्रिगर को एक ऑब्जेक्ट या आइटम की तरह पारिभाषित करते हैं जो अपना कार्य स्लाइड पर माउस को क्लिक करने पर करते हैं एमएस पावर पॉइण्ट को अधिकतम 400% तक जूम (Zoom) किया जा सकता है एमएस पावर पॉइण्ट में हम विभिन्न प्रकार के और साउण्ड जोड़ सकते हैं।
पॉवर पॉइण्ट की विशेषताएँ (Features Of Power Point) की इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया में शेयर जरुर करें |
Computer shortcut keys in hindi
इंटरनेट पर उपलब्ध सेवाएँ (Services available on Internet)